
आज की तेज रफ्तार की दुनिया में चीनी का प्रयोग हर व्यक्ति कर रहा है | थोड़ी सी मिठास आपकी जीभ का दिन भर का स्वाद बदल सकती है परंतु यदि इसका इस्तेमाल आप अत्यधिक मात्रा में कर रहे हैं तो यह आपके पूरे जीवन का मीठा स्वाद छीन सकती है| चलो दोस्तों आज हम देखते हैं कि चीनी को अत्यधिक मात्रा में खाने से हमारे शरीर पर क्या दुष्प्रभाव पड़ते हैं-
1. मोटापा / वजन बढ़ना –
यदि हम 100 ग्राम चीनी का सेवन करते हैं तो यह 387 किलो कैलोरी ऊर्जा उत्पन्न करती है| चीनी हमारे शरीर को मात्र ऊर्जा ही प्रदान करती है| इसमें कोई भी पोषक पदार्थ जैसे प्रोटीन, विटामिंस और मिनरल्स नहीं पाए जाते हैं |

जब हम चीनी का प्रयोग अत्यधिक मात्रा में करते हैं तो यह हमारे शरीर में वसा के रूप में जमा हो जाती है जो बाद में मोटापा बढ़ती है और अन्य गंभीर बीमारियों को जन्म देती है|
3. मधुमेह का खतरा –
जब हम चीनी का सेवन अत्यधिक मात्रा में करते हैं तो यह हमारे अग्नाशय से स्रावित होने वाले इंसुलिन हार्मोन के संतुलन को बिगाड़ देती है जिससे हमें मधुमेह का खतरा बना रहता है

3. हृदय रोग –
चीनी का सेवन रोजमर्रा की जिंदगी में अत्यधिक मात्रा में करने से कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के लेवल को बढ़ा देता है जिससे हमें हृदय रोग और हार्ट अटैक जैसी बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है |

4. यकृत (लिवर) संबंधी रोग –
लिवर हमारे द्वारा ग्रहण की गई चीनी में उपलब्ध फ्रुक्टोज को ऊर्जा में बदलने का कार्य करता है |जब हम चीनी को अत्यधिक मात्रा में इस ग्रहण करने लगते हैं तो लिवर चीनी में उपलब्ध फ्रुक्टोज को ऊर्जा में नहीं बदल पता है |जिसके कारण यह बढ़ा हुआ फ्रुक्टोज हमारे लिवर में फ्रुक्टोज वास के रूप में जमने लगता है और फैटी लिवर या अन्य कई रोगों को यह चीनी जन्म देती है

5. त्वचा रोग –
अत्यधिक मात्रा में चीनी का सेवन करने से त्वचा संबंधी रोगों के होने की संभावना बढ़ जाती है यह मुंहासे त्वचा में रूखापन त्वचा में कालेपन को भी बढ़ती है इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से हमारी त्वचा में झुर्रियां पड़ने लगती है जिसके कारण हम कम उम्र में ही बुढ़ापे वाली स्थिति में उत्पन्न हो जाती है

6.दातों में सड़न –
चीनी दातों की सड़न का सबसे प्रमुख कारण है| जब जब हम चीनी का सेवन करते हैं तो यह चीनी हमारे दांतों में चिपक जाती है जो बाद में बहुत सारे बैक्टीरिया को पनपने की जगह बनाती है |यही बैक्टीरिया बाद में चीनी को एसिड में बदलकर हमारे दांतों को सड़ाते हैं|

Nice post