SKY की कप्तानी में, USA के खिलाफ भारतीय टीम T-20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मुकाबले का आज करेगी शुरुआत !

           

India vs USA

             USA के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम मे T-20 वर्ल्ड का अपना पहला क्रिकेट मैच खेलकर करेगी शुभारम्भ ,यह मुकाबला आज शाम 7 बजे (IST) आरंभ होगा। यह क्रिकेट मैच बहुत ही एतिहासिक होगा क्योंकि यह भारत और अमेरिका के बीच पहला क्रिकेट मैच होगा जब भारत की मिट्टी पर USA की क्रिकेट टीम भारत से मुकाबला करने उतरेगी । warm up मैचों में भारतीय क्रिकेट टीम के प्रदर्शन तथा पहले कुछ समय से खेले जा रहे अलग अलग देशों से T-20 सीरीज के मैचों को देखते हुए ऐसा लगता है कि सूर्यकुमार यादव की तेज तर्रार भारतीय टीम अपने पूरे अनुभव के साथ यह मुकाबला अपने नाम करेगी साथ ही साथ इस T-20 वर्ल्ड कप सीढ़ी की सीढ़ी पर पहला कदम रखेगी।

     इस विश्व कप मे भारतीय टीम पूरा प्रयास करेगी की यह T-20 विश्व कप अपने नाम करे फिलहाल देखना यह है कि भारतीय टीम इस विश्व कप के मैचों को कितनी सूझ बूझ के साथ खेलती है। वैसे तो T-20 विश्व कप को जीतने वाली टीमों के इतिहास पर नजर डालने पर ऐसा पता चलता है कि आज तक T-20 विश्व कप को आयोजित करने वाले देश की टीम अभी तक T-20 विश्व कप अपने नाम नही किया है , इसको देखकर ऐसा प्रश्न उठता है कि क्या भारतीय टीम इस इतिहास के पन्ने में कोई परिवर्तन कर पाएगी और यदि ऐसा कर पाती है तो पहली मेजबानी टीम T-20 विश्व कप जीतने वाली बन जाएगी।

       

1 thought on “SKY की कप्तानी में, USA के खिलाफ भारतीय टीम T-20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मुकाबले का आज करेगी शुरुआत !”

Leave a comment