IPL 2026 : 15 साल के RR स्टार क्रिकेटर ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से SRH की उड़ाई धज्जियां

Image from iplt20.com

               आईपीएल 2026 एलिमिनेटर मुकाबले में भारतीय क्रिकेट को एक नया सुपरस्टार मिल गया। राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंदों में 97 रनों की जो RR को विजय दिलाने वाली पारी खेली वह बहुत ही काबिले तारीफ थी और साथ ही उन्होंने IPL क्रिकेट के कई रिकॉर्ड्स को तोड़कर अपने नाम कर लिया। उन रिकॉर्ड्स को जानने के लिए नीचे तक अवश्य पढ़ें –

सूर्यवंशी ने तोड़ा यूनिवर्सल बॉस (क्रिश गेल) के छक्को का रिकॉर्ड-

     यूनिवर्सल बॉस कहे जाने वाले क्रिश गेल ने 2012 के IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के (59 छक्के) लगाए थे पर जब कल वैभव सूर्यवंशी का बल्ला चला तो उन्होंने सूर्य जैसी चमक से गेल के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया और एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के ( 65 छक्के) लगाने वाले बल्लेबाज बन गए ।

प्लेऑफ का सबसे तेज अर्धशतक-    

       वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 16 गेंदों में 50 रन पूरे किए, जो IPL के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतकों में से एक है। इससे पहले यह कारनामा करने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज सुरेश रैना थे जिन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ क्वालीफायर 2 में वानखेड़े स्टेडियम IPL 2014 में 16 गेंदों में 50 रन जड़े थे पर उस उनकी उम्र 28 साल थी पर सूर्यवंशी ने मात्र 15 साल में यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया ।

एक IPL सीजन में सबसे युवा बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा रन –

             वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 15 साल की उम्र में एक IPL सीजन सबसे तेज 500 रन और 600 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम था जिन्होंने मात्र 20 साल की उम्र में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से 2018 में 684 रन बनाए थे ।

वैभव सूर्यवंशी की मैच विनिंग पारी की खास बातें-

● 29 गेंदों में 97 रन
● 330+ का स्ट्राइक रेट
● 12 शानदार छक्के
● राजस्थान रॉयल्स को दिलाई नॉकआउट जीत
● शतक से सिर्फ 3 रन दूर
● यह पारी अब IPL इतिहास की सबसे बेहतरीन टीनएज पारियों में गिनी जा रही है।

IPL नॉकआउट मैच में ऐसा प्रदर्शन करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी-

सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी IPL नॉकआउट मुकाबले में मैच जिताऊ पारी खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।
अनुभवी अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज़ों के खिलाफ उनकी निडर बल्लेबाज़ी देखकर क्रिकेट विशेषज्ञ भी हैरान रह गए।

Leave a comment